कोईलवर: शराबबंदी कानून के बावजूद कायमनगर बाजार में शराब पीकर हंगामा, गीधा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार में गुरुवार शाम शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कायमनगर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र साह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने गुरुवार की शाम 5:30 बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार किया गया है।