थरथरी: नोनाई नदी में डूबी किशोरी का शव 24 घंटे बाद मिला, परिजनों में कोहराम
चंडी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास नोनाई नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी चांदनी कुमारी का शव शनिवार को 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला । मृतका की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी मन्नू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी क