तिजारा: भिवाड़ी पुलिस बेड़े में तबादले, एसपी ने 6 थाना अधिकारियों का किया तबादला
Tijara, Alwar | Jul 12, 2026 भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय ने थाना स्तर पर बड़े तबादले किए हैं। उन्होंने 6 थाना अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। रविवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिवाड़ी यातायात प्रभारी संजय शर्मा को शेखपुर अहीर थाने का थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है। तिजारा थाना अधिकारी जयप्रकाश को भिवाड़ी महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।