कटोरिया: कटोरिया के तीन गांवों में पागल कुत्ते के हमले से 3 बच्चों सहित 5 लोग जख्मी
Katoria, Banka | Oct 30, 2026 कटोरिया थाना क्षेत्र के भलबेहड़ी,घघरीजोर एवं भलुआकुरा गांव में शुक्रवार शाम को पागल कुत्ते के हमले से तीन बच्चे समेत 5 जख्मी हो गया। जख्मी सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा तीनों का इलाज किया गया।