बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | Apr 14, 2025 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस ने बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी से बाइक चोरी करने वाले मनोज वर्मा नाम के अभियुक्त को रामलीला ग्राउंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज के पास से पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने मनोज वर्मा को जेल भेज दिया है।