कुर्था: धमौल गांव के निकट पुनपुन नदी से नन्हे दास का शव 26 घंटे बाद बरामद किया गया
Kurtha, Arwal | Oct 16, 2026 धमौल गांव के निकट पुनपुन नदी से मौलना चक गांव निवासी नन्हे दास का शव 26 घंटे बाद शुक्रवार को शाम 5:00 बजे बरामद किया गया ।नन्हे दास अपने गांव के रामाश्रय यादव के दाह संस्कार में शामिल होने पंच तीर्थ पुनपुन नदी घाट गए थे ।दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार नदी में स्नान करते समय पैर फिसल गया तथा गहरे पानी में डूब गए ।एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया।