गुमला: पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर करने की दी चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 23, 2025 गुमला पुलिस पर फायरिंग के दो आरोपियों खरका बंबू टोली निवासी करमचंद उरांव और प्रेमचंद उरांव के घर गुमला थाना के एस आई सुमित कुमार ने नोटिस चिपका कर सरेंडर की चेतावनी दी है। सुमित कुमार ने बताया मामला 2 जुलाई 2020 का है। गुमला थाना के पेट्रोलिंग पुलिस खरका बंबू टोली गांव से गुजर रही थी। तभी दोनों आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।