मलयालम फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस और टीवी होस्ट ज्वेल मैरी ने वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उन दावों और अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा किया जा रहा है कि कैंसर से उनकी मौत हो गई। मेगास्टार ममूटी के साथ 'यूटोपियायिल राजावु' और 'पाथेमारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं 35 साल की ज्वेल मैरी का यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर बीते दिनों उनको लेकर बेबुनियाद दावे किए गए। कहा गया कि एक्ट्रेस की मौत हो गई है। यही नहीं, उनके 'अंतिम संस्कार' के कार्ड भी खूब सर्कुलेट हुए।
अब ज्वेल मैरी ने कैंसर की वजह से 'आवाज खो देने' और 'गंभीर हालत' में होने की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने वीडियो में साफ-साफ बताया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी का आनंद ले रही हैं।
Korba, Korba | Jun 3, 2026