एक दिन एक पार्टी में चंकी ने काफी शराब पी। फिर वो वॉशरूम गए जहां उन्हें दिग्गज प्रोड्यूसर पहलान निहलानी अपने पाजामे के नाड़े संग संघर्ष करने नज़र आए। दरअसल, पहलाज उस पार्टी में कुर्ता पाजामा पहनकर पहुंचे थे और अब वॉशरूम में उनके पाजामे का नाड़ा खुल नहीं रहा था। चंकी ने पहलाज का नाड़ा खुद अपने हाथों से खोला।
पहलाज चंकी से इंप्रैस हो गए और उन्होंने चंकी से उनके बारे में पूछा। जब चंकी ने पहलाज को बताया कि वो एक्टर बनना चाहते हैं तो पहलाज ने तुरंत कहा कि अपनी फिल्म आग ही आग से मैं तुम्हें लॉन्च कर रहा हूं। पहले तो चंकी को भरोसा ही नहीं हुआ। लेकिन जब पहलाज ने बताया कि मैंने ही गोविंदा नाम के एक्टर को अपनी फिल्म इल्ज़ाम से लॉन्च किया था तो उन्हें यकीन हो गया।
पहली ही फिल्म में चंकी को धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। चंकी की पहली हिरोइन थी नीलम जिनके साथ उन्होंने और भी कुछ फिल्मों में काम किया था। और
Korba, Korba | Jun 5, 2026