रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के आगे झुकने वाले नेता नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर दबाव बनाना नामुमकिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर रूस से दूरियां बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। पुतिन ने कहा कि भारत दुनिया की उन अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो सबसे ज्यादा आर्थिक विकास दिखा रही है।
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक बैठक में पुतिन ने कहा रूस को लेकर भारत पर दबाव डालने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। अमेरिका, रूस के साथ भारत के सहयोग को लेकर उस पर लगातार दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालने की कोशिशें बेअसर साबित हुई हैं। इस तरह का
Korba, Korba | Jun 5, 2026