हमीरपुर में गुरुवार को अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में समा गए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मासूमों के शव तालाब से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले लिया है। हादसे में तीन बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में तीन बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है।
Korba, Korba | Jun 5, 2026