फारबिसगंज: किरकिचिया में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब डीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने किरकिचिया पंचायत के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सरकारी योजनाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी ली एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।