फारबिसगंज: फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर श्री राम सेना ने किया निःशुल्क भोजन का वितरण
फारबिसगंज के रेलवे स्टेशन पर श्रीराम सेना ने सप्ताहिक भंडारा का उद्घाटन किया. रविवार को दोपहर दो बजे भंडारा में दर्जनों व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण किया. इस मौके पर श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष भवेश कश्यप ने बताया कि छह दिन पूर्व श्रीराम सेना ने ये निर्णय लिया था कि रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में सप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा.