फारबिसगंज: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी ने फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत सरकार भवन का सोमवार को तीन बजे जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों की टीम मौजूद थे. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है. जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर तैयारियों का जायजा लिया.