फारबिसगंज: पशु व मत्स्य संसाधन मंत्रालय बिहार सरकार की टीम और फारबिसगंज पुलिस ने 200 से अधिक मवेशियों को जब्त किया
बिहार सरकार के पशु व मत्स्य संसाधन मंत्रालय बिहार सरकार की अधीनस्थ संस्था पशु कल्याण बोर्ड की टीम ने फारबिसगंज पुलिस के सहयोग से रविवार को 11:30 बजे फारबिसगंज -- अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के रामपुर ओवर ब्रिज व पेट्रोल पंप के बीच छापेमारी कर तीन कंटेनर पर लदे दो सौ से अधिक मवेशी को जब्त करते हुए दो कंट्रेनर के चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.