फारबिसगंज: विधायक जनसंपर्क कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव और जनसमस्याओं को लेकर बैठक आयोजित
विधायक जनसंपर्क कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव एवं जनसमस्याओं को लेकर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने सोमवार को 12 बजे एक बैठक की. इस मौके पर संगठनात्मक चुनाव समेत जनसमस्याओं को पर चर्चा हुई. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थें. इस मौके पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा.