घोसी: घोसी पुलिस ने दो मामलो पॉक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में तीन वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
घोसी पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में तीन वांछित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया है।कोतवाली क्षेत्र के रघौली बाजार से पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी आदित्य कुमार पुत्र उमेश कुमार को उपनिरीक्षक प्रदीप राही ने धर दबोचा। दूसरे मामले में अपहरण के आरोपी विजय चौहान पुत्र रामअशीष चौहान व सिकन्दर निषाद पुत्र राजेश निषाद को उपनिरीक्षक भास्कर राय ने गिरफ्तार किया।