सोरांव: मऊआइमा के पिलखुआ गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा, आश्वासन पर उतरा
मऊआइमा इलाके के पिलखुआ गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे एक युवक बिजली के हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग तीन घंटे के बाद मांग पूरी करने के आश्वासन पर सकुशल नीचे उतारा । युवक की पहचान रोजिहात निवासी श्याम बाबू के रूप में हुई। टॉवर पर चढ़ने में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।