पंडारक: पंडारक थाना में बिहारी बिगहा के पीडीएस दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज़, अनाज की कालाबाजारी का आरोप
पंडारक थाना में शनिवार को एक पीडीएस दुकानदार बिहारीबिगहा देवेंद्र पासवान पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वैभव भारद्वाज के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। पीडीएस दुकानदार पर अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप है। इस बात की जानकारी साझा करते हुए थानाध्यक्ष पंडारक ने संध्या लगभग 7 बजे बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ के आदेश पर कार्रवाई की गई है।