चौमूं: चौमूं में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की हुई मौत, नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस कर रही चालक की तलाश
Chomu, Jaipur | Aug 21, 2026 चौमूं थाना इलाके में उदयपुरिया मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर करने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी मे रखवाया।