सिराथू: उदहिन सोसायटी में दो साल से उर्वरक का वितरण नहीं हुआ, किसान नेता ने अधिकारियों से कई बार की शिकायत
सिराथू तहसील क्षेत्र के उदहिन गांवों में कई गांवों के किसानों की राहत के लिए सरकारी सोसायटी है लेकिन यहां के किसानों ने बताया कि दो साल से उन्हें यहां खाद बीज अन्य उर्वरक नहीं मिल रहा है।समर्थ किसान संगठन के अध्यक्ष अजय सोनी को गुरुवार को इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंचे हैं।उन्होंने बताया कि अधिकारी से मिलकर पुनः सोसायटी के लिए मांग रखेंगे।