सिराथू: नौढिया गांव के पास खेतों से लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के नौढिया गांव के पास बुधवार की रात दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई है।आरपीएफ मौके पर पहुंची होम सिग्नल में घटना नहीं होने के चलते सिविल पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक की शिनाख्त प्रेमचंद पुत्र गया प्रसाद के रूप में हो गई है जो वार्ड नंबर 10 के रहने वाले थे।गुरुवार को पीएम के बाद लाश परिवार को मिली।