शाहजहांपुर निगोही रोड पर सतवां गांव के पास बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए भेजा है। वही कार और ई रिक्शा की भिड़ंत के दौरान बेकाबू कर भी खाई में जाकर गिर गई।