शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में कल युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में परिजनों ने खिरनी बाग चौराहे पर लगाया जाम
यूपी के शाहजहांपुर में बीते दिवस बाइक सवार युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में उचित धाराओं में केस न दर्ज करने पर परिजनों ने आज खिरनी बाग चौराहे पर जाम लगा दिया। वहीं परिजनों की मांग पर एसपी अशोक मीणा ने थाना अध्यक्ष और हलका इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। मांग पूरी होने के बाद परिजनों ने जाम खोला तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।