शाहजहांपुर: 11 जून से 15 जून तक कांग्रेस पार्टी जिले की सभी विधानसभाओं में निकालेगी धन्यवाद यात्रा रजनीश गुप्ता ने दी जानकारी
शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शाहजहांपुर जनपद की सभी विधानसभाओं में पदाधिकारी गणों द्वारा 11 जून से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के दौरान महिलाओं युवाओं किसानों को पार्टी द्वारा धन्यवाद दिया जाएगा।