शाहजहांपुर: तीन नए कानूनों के प्रभावी होने पर पुलिस लाइन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में तीन नए कानूनों के प्रभावी होने पर जिले के थाना प्रभारियों के साथ विभिन्न शाखों में तैनात आरक्षी गणों को प्रशिक्षित किया गया। कानून के संबंध में दिलीप कुमार सोनकर संयुक्त निदेशक अभियोजन एवं छोटेलाल भारती अभियोजन अधि. आशीष कुमार भियोजन अधि.एवं राजेश सोनकर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।