शाहजहांपुर: नहरोसा गांव के पास बाइक सवार की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत JE के विरुद्ध मदनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव नहरोसा के पास बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे युवक की हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से करंट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर मदनापुर थाने में बिजली विभाग के JE के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।