सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर गांव में दो पक्षों के बीच बवाल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
नवाबगंज थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी व उसके भाई पर हमले के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां पथराव के साथ ही तोड़फोड़ व आगजनी की गई। एक ट्रैक्टर व बाइक फूंक दी गई और कार में तोड़फोड़ की गई। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। इनमें से हार्डवेयर व्यापारी के भाई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यह घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है।