सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के बेला कछार में नाबालिक लड़की पर हमले का पुलिस ने किया अनावरण, दो गिरफ्तार
फाफामऊ थाना क्षेत्र में 22 जून शाम करीब 7 बजे बेला कछार के पास एक नाबालिग लड़की पर हमले की सूचना मिली।पीड़िता की मां की तहरीर पर फाफामऊ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना का खुलासा करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। बुधवार की शाम मोहम्मद अरबाज उर्फ डैनी और सुहेल अहमद को मलाक हरहर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।