भीकनगांव: अवैध शराब बिक्री के विरोध में 150 से ज्यादा महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, कार्रवाई की मांग की
खरगोन जिले के चिंदड़िया गांव की 150 से ज्यादा महिलाएं अवैध शराब की बिक्री से परेशान हैं। उन्होंने बुधवार को अधिकारियों को शिकायत देकर गांव में शराब बंद कराने की मांग की है। महिलाओं ने शराब बेचने वाले 9 लोगों के नाम भी दिए हैं। शिकायत देने आईं महिलाओं ने बताया कि शराब पीने के बाद घरों में झगड़े होते हैं।