मदनपुर में 'मेरे सपनों का भारत' चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने रंगों से उकेरा विकसित भारत
फिरोजाबाद: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 21 सितंबर को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास खंड मदनपुर स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने "सेवा से संकल्प तक, संकल्प से विकसित भारत तक" विषय पर अपनी रचनात्मकता दिखाई और आकर्षक चित्र बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र कुमार, रविकांत, जितेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, आशीष पोरवाल, नवलेश, अनिल, अजय, रवींद्र पाल सिंह, प्रताप सिंह, योगेश, सहजेव, अरशद, रामप्रवेश, नीलेश, हिमांशु सिंह और राजीव कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#DDMNews #SevaSankalpAbhiyan2026 #MereSapnoKaBharat #ChitrakalaPratiyogita #MadanpurNews #BasicShikshaVibhag #ViksitBharat #FirozabadNews #ViralNews #TrendingNews