मक्खनपुर नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे किसान, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बोले - EO से मिलने गए तो, गाली-गलौज कर भगाया, सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि खराब रास्ते, नालियों में जलभराव और बैंक ऑफ इंडिया के पास टूटी सड़कों को लेकर वह शांतिपूर्ण ज्ञापन देने EO से मिलने आए थे। आरोप है कि EO ने फोन पर 1 बजे तक मिलने की बात कही, फिर मिलने से इनकार किया और धमकाने का आरोप लगाया। यूनियन का कहना है कि पंचायत परिसर में उनके कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया। इसी के विरोध में नगर पंचायत मक्खनपुर में तीन घंटे से धरना चल रहा है। किसानों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
#MakkhanpurNews #FirozabadNews #BKUMahashakti #DharamveerSingh #KisanDharna #NagarPanchayat #ThanaAdhyakshChamanSharma #UPNews #DDMNews
@DDM News