प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.....................
आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 47 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक समस्या का निष्पादन किया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि गैर-कानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ सदर बिहारशरीफ,नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि पाँच वर्षों से रसोईया पद पर कार्यरत रहते हुए बिना कोई कारण के हटा देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से अपने नाम जमाबंदी कायम करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया नल-जल का पानी मेरे रैयती जमीन में गिराने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया बिजली का खंभा खेत से उखाड़कर अलंग (रास्ते) पर लगाने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे खरीदारी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा बाउंड्री करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ, बिहारशरीफ नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत परवलपुर अन्तर्गत पम्प ऑपरेटर को संवेदक द्वारा वेतन नहीं देने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Education Department Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
1 views | Nalanda, Bihar | Jul 13, 2026