जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
11 जुलाई 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 26 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताया गया कि हरगावां पैक्स में जमा किए गए धान का भुगतान नहीं मिलने एवं धान प्राप्त करने से इनकार करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए अतिक्रमण नहीं हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा कर चाहर दीवारी निर्माण कार्य से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शस्त्र दंडाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 11, 2026