सदर: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के अनशन को सपा का समर्थन, एमएलसी मानसिंह ने कहा- 'ईंट से ईंट बजा देंगे'
Sadar, Allahabad | Sep 7, 2026
प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों से सोमवार को सपा एमएलसी मानसिंह यादव मिलने पहुंचे। शिक्षक भर्ती की पुरानी नियमावली बहाली की मांग को लेकर चल रहे अनशन को समर्थन दिया। इस दौरान धरना स्थल पर उन्होंने कहा कि यदि सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ती तो सपा छात्रों के साथ मिलकर ईंट से ईंट बजा देगी।