Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

उरई: yah gana hamari Indian Army ke liye hai jo ki hamare liye apni Jaan bhi kurban kar dete Hain I am proud of Indian Army

Orai, Jalaun | Jun 28, 2020

MORE NEWS

हमीरपुर में कीचड़ भरे रास्ते से निकली शव यात्रा: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतिम सफर भी नहीं हुआ आसान, जलनिकासी की बदहाली पर उठे सवाल

मौदहा (हमीरपुर)। खंडेह गांव में जलनिकासी की समस्या बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। इसी समस्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण कीचड़ और गंदे पानी से भरे रास्ते से शव यात्रा लेकर गुजरते दिखाई दे रहे हैं। करीब 1 मिनट के वायरल वीडियो में सात-आठ ग्रामीण एक अर्थी को कंधा देकर दलदलनुमा रास्ते से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को खंडेह गांव का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव निवासी वृद्ध जागेश्वर यादव के निधन के बाद उनकी शव यात्रा निकली थी। इस दौरान ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक रामजानकी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बाबूलाल यादव के घर के पास जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां आरसीसी सड़क होने के बावजूद पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गांव की विकास व्यवस्था और जलनिकासी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान होने से ही बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानी दूर हो सकेगी।

हमीरपुर में कीचड़ भरे रास्ते से निकली शव यात्रा: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अंतिम सफर भी नहीं हुआ आसान, जलनिकासी की बदहाली पर उठे सवाल मौदहा (हमीरपुर)। खंडेह गांव में जलनिकासी की समस्या बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। इसी समस्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण कीचड़ और गंदे पानी से भरे रास्ते से शव यात्रा लेकर गुजरते दिखाई दे रहे हैं। करीब 1 मिनट के वायरल वीडियो में सात-आठ ग्रामीण एक अर्थी को कंधा देकर दलदलनुमा रास्ते से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को खंडेह गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव निवासी वृद्ध जागेश्वर यादव के निधन के बाद उनकी शव यात्रा निकली थी। इस दौरान ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक रामजानकी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बाबूलाल यादव के घर के पास जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां आरसीसी सड़क होने के बावजूद पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गांव की विकास व्यवस्था और जलनिकासी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान होने से ही बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानी दूर हो सकेगी।

Orai, Jalaun | Aug 18, 2026

त्रयोदशी पर अपनों ने खुद संवारी राह, बदहाल सड़क ने फिर खोली विकास की पोल

आटा। जनपद जालौन में आटा क्षेत्र के कुइया झोर में बारिश के बीच बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की मुश्किलें एक बार फिर सामने ला दीं। 5 अगस्त को सरमन निषाद की मौत के बाद सोमवार को उनकी त्रयोदशी थी। रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने से पहले परिजनों को ही कीचड़ और मलबे से पटे रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े उठाने पड़े। बारिश के कारण कच्चा मार्ग कई जगह दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल था।

त्रयोदशी में शामिल होने आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए परिजनों ने रास्ते से कीचड़ और मलबा हटाकर आवागमन लायक बनाया। रास्ता साफ होने के बाद ही लोगों की आवाजाही सुचारु हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में कुइया झोर के सामने यही स्थिति बन जाती है। कच्चा मार्ग पानी पड़ते ही फिसलन और दलदल में बदल जाता है, जबकि नालों में पानी बढ़ने पर कई स्थानों पर रास्ता पार करना भी मुश्किल हो जाता है।

बदहाल रास्ते का असर सबसे ज्यादा मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों पर पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सरमन की मौत के बाद से सड़क का मुद्दा लगातार उठ रहा है, लेकिन त्रयोदशी के दिन भी परिजनों को खुद फावड़ा चलाकर रास्ता तैयार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यह तस्वीर गांव में सड़क की जरूरत और विकास के दावों के बीच की हकीकत सामने रखती है।

कुइया झोर को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए करीब 2.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग प्रस्तावित है। संभावित संरेखण में निजी काश्तकारों की भूमि आने की बात सामने आई है। भूमि की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सर्वे और पैमाइश की प्रक्रिया चल रही है तथा संबंधित किसानों से प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है। मार्ग से जुड़ी वन भूमि की औपचारिकताओं पर भी कार्रवाई होनी है।

अधिकारियों की ओर से सर्वे और भूमि संबंधी रिपोर्ट तैयार की जानी है। फिलहाल सड़क निर्माण का स्टीमेट शासन स्तर तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में ग्रामीणों की नजर अब सर्वे, भूमि संबंधी औपचारिकताओं और प्रस्तावित संपर्क मार्ग के निर्माण की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

त्रयोदशी पर अपनों ने खुद संवारी राह, बदहाल सड़क ने फिर खोली विकास की पोल आटा। जनपद जालौन में आटा क्षेत्र के कुइया झोर में बारिश के बीच बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की मुश्किलें एक बार फिर सामने ला दीं। 5 अगस्त को सरमन निषाद की मौत के बाद सोमवार को उनकी त्रयोदशी थी। रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने से पहले परिजनों को ही कीचड़ और मलबे से पटे रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े उठाने पड़े। बारिश के कारण कच्चा मार्ग कई जगह दलदल में तब्दील हो गया था, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल था। त्रयोदशी में शामिल होने आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए परिजनों ने रास्ते से कीचड़ और मलबा हटाकर आवागमन लायक बनाया। रास्ता साफ होने के बाद ही लोगों की आवाजाही सुचारु हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में कुइया झोर के सामने यही स्थिति बन जाती है। कच्चा मार्ग पानी पड़ते ही फिसलन और दलदल में बदल जाता है, जबकि नालों में पानी बढ़ने पर कई स्थानों पर रास्ता पार करना भी मुश्किल हो जाता है। बदहाल रास्ते का असर सबसे ज्यादा मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों पर पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सरमन की मौत के बाद से सड़क का मुद्दा लगातार उठ रहा है, लेकिन त्रयोदशी के दिन भी परिजनों को खुद फावड़ा चलाकर रास्ता तैयार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यह तस्वीर गांव में सड़क की जरूरत और विकास के दावों के बीच की हकीकत सामने रखती है। कुइया झोर को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए करीब 2.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग प्रस्तावित है। संभावित संरेखण में निजी काश्तकारों की भूमि आने की बात सामने आई है। भूमि की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सर्वे और पैमाइश की प्रक्रिया चल रही है तथा संबंधित किसानों से प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है। मार्ग से जुड़ी वन भूमि की औपचारिकताओं पर भी कार्रवाई होनी है। अधिकारियों की ओर से सर्वे और भूमि संबंधी रिपोर्ट तैयार की जानी है। फिलहाल सड़क निर्माण का स्टीमेट शासन स्तर तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में ग्रामीणों की नजर अब सर्वे, भूमि संबंधी औपचारिकताओं और प्रस्तावित संपर्क मार्ग के निर्माण की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Orai, Jalaun | Aug 18, 2026

उरई में नाग पंचमी व चौरसिया दिवस पर भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित, समाज के उत्थान पर हुआ मंथन

जितेंद्र गुप्ता ✍️। ​उरई

जालौन जिले के उरई स्थित मंडपम गेस्ट हाउस राठ रोड में नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय चौरसिया महासभा व अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय चौरसिया जी उपस्थित रहे। इस दौरान चौरसिया समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र बनारसी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पारस नाथ चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ​कार्यक्रम का शुभारंभ चौरसिया समाज के आराध्य देव श्री चौऋषि महाराज व नागवेली के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विजय चौरसिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि नाग पंचमी और चौरसिया दिवस हमारे समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समाज में एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति व सामाजिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समाज का युवा सशक्त नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
​राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र बनारसी जी ने अपने विचारों को रखते हुए समाज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और कुरीतियों को दूर कर आपसी बंधुत्व को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ चौरसिया जी ने संगठन के विस्तार और चौरसिया समाज के राजनीतिक व आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। ​इस दौरान स्थानीय आयोजकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। वही मेधावी छात्र छात्राएं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उरई व कानपुर बनारस,आगरा मिर्जापुर, हरदोई झांसी हमीरपुर औरैया सहित कई जिलों व क्षेत्रों से आए समाज के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभा के अंत में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार उर्फ मोहन चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार चौरसिया केके ग्रुप, शिवकुमार चौरसिया कुसमिलिया कार्यक्रम व्यवस्थापक, प्रदेश सचिव ऋतिक चौरसिया,अमन उर्फ मोंटू चौरसिया युवा जिला अध्यक्ष युवा मंच, मीडिया प्रभारी मोहित चौरसिया आदि मौजूद रहे।

#vijaychaurasiya #jalaunnews #OraiNews #NewsUpdate #chaurasiyacommunity #orai #jalaun #boldobharat #dmjalaun

उरई में नाग पंचमी व चौरसिया दिवस पर भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित, समाज के उत्थान पर हुआ मंथन जितेंद्र गुप्ता ✍️। ​उरई जालौन जिले के उरई स्थित मंडपम गेस्ट हाउस राठ रोड में नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय चौरसिया महासभा व अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय चौरसिया जी उपस्थित रहे। इस दौरान चौरसिया समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र बनारसी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पारस नाथ चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ​कार्यक्रम का शुभारंभ चौरसिया समाज के आराध्य देव श्री चौऋषि महाराज व नागवेली के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विजय चौरसिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि नाग पंचमी और चौरसिया दिवस हमारे समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समाज में एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति व सामाजिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समाज का युवा सशक्त नहीं होगा, तब तक सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। ​राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र बनारसी जी ने अपने विचारों को रखते हुए समाज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और कुरीतियों को दूर कर आपसी बंधुत्व को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ चौरसिया जी ने संगठन के विस्तार और चौरसिया समाज के राजनीतिक व आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। ​इस दौरान स्थानीय आयोजकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। वही मेधावी छात्र छात्राएं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उरई व कानपुर बनारस,आगरा मिर्जापुर, हरदोई झांसी हमीरपुर औरैया सहित कई जिलों व क्षेत्रों से आए समाज के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभा के अंत में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार उर्फ मोहन चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार चौरसिया केके ग्रुप, शिवकुमार चौरसिया कुसमिलिया कार्यक्रम व्यवस्थापक, प्रदेश सचिव ऋतिक चौरसिया,अमन उर्फ मोंटू चौरसिया युवा जिला अध्यक्ष युवा मंच, मीडिया प्रभारी मोहित चौरसिया आदि मौजूद रहे। #vijaychaurasiya #jalaunnews #OraiNews #NewsUpdate #chaurasiyacommunity #orai #jalaun #boldobharat #dmjalaun

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला

कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्व. ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वृद्ध के तीन पुत्र हैं।

वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्व. ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वृद्ध के तीन पुत्र हैं। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली निजी एकेडमियों को मिलेगा सरकार का प्रोत्साहन

प्रदेश में Sports Ecosystem विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि युवाओं को तराशने वाले निजी एकेडमी संचालकों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, क्योंकि वे युवाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

खेल प्रतिभाओं को तराशने वाली निजी एकेडमियों को मिलेगा सरकार का प्रोत्साहन प्रदेश में Sports Ecosystem विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि युवाओं को तराशने वाले निजी एकेडमी संचालकों को प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, क्योंकि वे युवाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Orai, Jalaun | Aug 17, 2026

उरई: yah gana hamari Indian Army ke liye hai jo ki hamare liye apni Jaan bhi kurban kar dete Hain I am proud of Indian Army - Orai News