डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने सुनी 54 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई आयोजित कर 54 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या सुनी और कुछ समस्याओं के तत्काल निराकरण करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव न हो सका उसके लिए आवेदनकर्ता को समय सीमा देते हुए संबंधित अधिकारी को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 7:15 पर मीडिया को जानकारी दी ।