डिंडौरी: कलेक्टर ने लिया त्वरित निर्णय, त्रुटि सुधार का दिया आदेश, छोटी बच्ची को दिए गर्म कपड़े
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने चांद रानी गांव से पहुंची बैगा महिलाओं की आहार अनुदान योजना और आंगनबाड़ी पोषण आहार की समस्या सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को बुलाकर मामले की विस्तृत जानकारी लेकर निराकरण करने के निर्देश दिए और मानवता का परिचय देते हुए महिलाओं के साथ आई छोटी बच्ची को गर्म कपड़े देते हुए महिलाओं को वाहन से सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए