डिंडौरी: कलेक्टर की पहल से निशुल्क कोचिंग सेंटर जल्द होगा शुरू, प्रेस वार्ता आयोजित
डिंडौरी कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार शाम 4:30 बजे पंखिनी सपनों के दो पंख को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजित हुई । प्रेसवार्ता के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि जिले के होनहार युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर विशेष पहल करते हुए पंखिनी सपनों के दो पंख के माध्यम से निशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किया जाएगा ।