सोरांव: मऊआइमा इलाके के कहली में महिला ने पति समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, की शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र में सादलपुर कहली निवासिनी कंचन देवी ने अपने पति, सास, ससुर और जेठ पर मारपीट तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।कंचन देवी के अनुसार, उनके पति, सास-ससुर और जेठ शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं।उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया जाता है। पुलिस जांच में जुटी।