झालावाड़ के पिड़ावा में भूकंप के झटके, 3 घंटे में 3 बार डोली धरती; मकानों में आई दरारें
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड क्षेत्र में लगातार आए भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई। महज 3 घंटे के भीतर इलाके में 3 बार भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, झटके महसूस होते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों के कारण क्षेत्र के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। राहत की बात यह है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026