🚨 प्रयागराज प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल! आखिर गरीबों की आवाज कब सुनेगा शासन-प्रशासन?
प्रयागराज में गरीबों के साथ हो रहे कथित अन्याय को लेकर शासन और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि जब मामला किसी पैसे वाले व्यक्ति का होता है तो प्रशासन कार्रवाई करने से बचता नजर आता है, लेकिन जब गरीब की जमीन और उसकी जिंदगी पर संकट आता है तो उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं होता।
चुनाव के समय गरीबों के घर जाकर भोजन करने और बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आखिर आज गरीब की पीड़ा पर खामोश क्यों हैं?
शारदा प्रसाद पासी जी की जमीन और जीवन से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। शासन-प्रशासन से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
यदि शारदा प्रसाद पासी जी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
गरीब होना कोई अपराध नहीं है। गरीब को भी सम्मान, सुरक्षा और न्याय के साथ जीने का अधिकार है।
✊ गरीब की आवाज उठाना हमारा अधिकार है, न्याय मिलना उसकी मांग है।
City News 24 Live
#Prayagraj #शारदाप्रसादपासी #न्याय_दो #गरीबों_को_न्याय #उत्तरप्रदेश #प्रशासन #DalitJustice #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2026