फिरोज़ाबाद: अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों से ₹3000 बरामद, थाना दक्षिण पुलिस की शानदार कार्रवाई
थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त विशम्बर की निशानदेही पर बुधवार दोपहर 12 बजे क़रीबन 3000 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामदगी मालगोदाम के पास फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों से काली प्लास्टिक की पन्नी में की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पीसीआर रिमांड के दौरान हुई।