फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र में पुराने थाने के सामने कुछ दूरी पर नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं हुई
थाना उत्तर क्षेत्र पुराने थाने के सामने कुछ दूरी पर बुधवार सुबह छह बजे करीबन एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाली में पड़ा होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया परंतु शिनाख्त न हो सकी। उम्र करीबन 35 वर्ष बतायी गयी है। मामले में थाना प्रभारी उत्तर ने सीयूजी नंबर पर बताया कि संभवत उल्टा नाली मे गिरा है।