फिरोज़ाबाद: रसूलपुर में स्मार्ट रोड निर्माण कार्य के दौरान अव्यवस्था के चलते गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, विधायक ने सुलझाया विवाद
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मोहल्ला नींबू वाला बाग, रसूलपुर क्षेत्र में चल रहे स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में भारी अव्यवस्था और देरी के चलते स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह 10 बजे क़रीबन नाले की खुदाई के दौरान वर्षों पुराना जंगी बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में स्थायी जाम की स्थिति हुई।