फिरोज़ाबाद: उत्तर प्रदेश में लालटेन युग की वापसी: कोटला चुंगी चौराहे पर बिजली कटौती के खिलाफ AAP का जोरदार प्रदर्शन
प्रदेश में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कोटला चुंगी चौराहे पर बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे क़रीबन जोरदार प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने प्रदेश सरकार पर बिजली कटौती और बढ़ते बिलों को लेकर तीखा हमला बोला। जिला अध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा ने कहा, "योगी सरकार प्रदेश को लालटेन युग में धकेल रही है। घंटों की कटौती से जनता त्रस्त है।