फिरोज़ाबाद: चनौरा पुल से करीब पांच सौ मीटर पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से आम लदे कैंटर सवार चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
थाना जसराना क्षेत्र बड़ागांव निवासी 34 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र रामखिलाड़ी अपने कैंटर वाहन से लखनऊ गया था। जहां से आम लाद फिरोजाबाद बुधवार सुबह सात बजे करीबन आ रहा था। इसी दौरान थाना रामगढ क्षेत्र चनौरा पुल से करीब पांच सौ मीटर पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताललाया गया।