फिरोज़ाबाद: तेज बरसात के चलते रामनगर में बिल्डिंग का छज्जा गिरा, सदर विधायक और प्रशासन मौके पर पहुंचे
मोहल्ला रामनगर स्थित स्टेट बैंक वाली पुरानी बिल्डिंग का छज्जा मंगलवार देर रात 11 बजे क़रीबन तेज बरसात के चलते अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही बुधवार सुबह सदर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने तत्काल उपजिलाधिकारी सदर, कानूनगो, लेखपाल व तहसील की टीम को बुलवाया।