रावतभाटा: श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS का सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
यह धरना प्रदर्शन रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के बप्पा रावल चौराहे पर चल रहा है। 11 फरवरी सातवें दिन धरना प्रदर्शन स्थल पर रावतभाटा राजस्थान परमाणु बिजलीघर, हैवीवाटर प्लांट, एनएफसी प्लांट, प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी। तीनों प्लांटों व स्थानीय प्रशासन ने अभी तक वार्ता नहीं की।