रावतभाटा: श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS का पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
यह धरना प्रदर्शन बप्पा रावल चौराहे पर किया जा रहा है। अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदारो द्बारा श्रमिकों से की जा रही है अवैध वसूली। परमाणु बिजलीघर व हैवी वाटर प्लांट द्बारा श्रमिकों से अवैध वसूली पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो सोमवार 12 फरवरी से किया जाएगा आन्दोलन।